23 Apr 2024, 21:22:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मोदी कैबिनेट की बैठक खत्म, बड़े एलान की उम्मीद, थोड़ी देर में होगी कैबिनेट की...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 1 2020 3:51PM | Updated Date: Jun 1 2020 3:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कोरोना वायरस संकट के बीच आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट की बैठक हुई। इस संबंध में शाम चार बजे केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, नितिन गडकरी और कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। आर्थिक मोर्चे पर बड़ी घोषणा की जा सकती है। कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए देश में पिछले करीब 70 दिनों से लॉकडाउन है। 

आज ही लॉकडाउन 5 की शुरुआत हुई है जो 30 जून तक जारी रहेगी। इस बीच कोरोना संक्रमितों की संख्या भी बढ़ रही है। कोविड-19 के 8,392 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 1,90,535 हो गए हैं। वहीं 230 और लोगों की जान जाने के बाद वायरस से मरने वालों की संख्या 5,394 हो गई। कोरोना वायरस पर नजर रख रहे विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार अमेरिका, ब्राजील, रूस, ब्रिटन, स्पेन और इटली के बाद कोरोना वायरस से सबसे अधिक प्रभावित देशों की सूची में भारत सातवें नंबर पर है। अब तक 91818 लोग ठीक हुए हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »