29 Mar 2024, 18:00:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

ममता के मंत्री और उनकी पत्‍नी को हुआ कोरोना, अस्पताल में भर्ती

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 30 2020 12:09AM | Updated Date: May 30 2020 12:10AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलकाता। देश में तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस ने अब पश्चिम बंगाल के कैबिनेट मंत्री को अपनी चपेट में ले लिया है।  तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और अग्नि एवं आपातकालीन सेवा (स्वतंत्र प्रभार) एवं वन मंत्री सुजीत बसु कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सूत्रों के मुताबिक बसु के साथ ही उनकी पत्नी में भी कोरोना के लक्षण मिले हैं। कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद भी सुजीत बसु और उनकी पत्नी को अस्पताल में भर्ती नहीं कराया गया है। बता दें बसु अपने परिवार के साथ घर पर ही चिकित्सकों की देखरेख में क्वारंटाइन हैं।  
 
जानकारी के मुताबिक तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुजीत बसु के घर पर काम करने वाली एक महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी। इसके बाद सुजीत बसु और परिवार के अन्य सदस्यों की जांच की गई। गुरुवार देर रात आई रिपोर्ट में सुजीत बसु और उनकी पत्नी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
 
बताया जाता है कि अभी तक सुजीत बसु और उनकी पत्नी को अस्पताल में भर्ती नहीं कराया गया है। अभी कुछ दिन वह घर पर ही क्वारंटाइन होकर इलाज कराना चाहते हैं। एहतियात के तौर पर उनके बेटे को भी क्वारंटाइन कर दिया गया है। गौरतलब है ​कि एक दिन पहले ही दक्षिण 24 परगना के एक विधायक कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। उन्हें अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »