29 Mar 2024, 15:20:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

BJP प्रवक्ता संबित पात्रा में दिखे कोरोना के लक्षण, मेदांता अस्पताल में भर्ती

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 28 2020 6:51PM | Updated Date: May 28 2020 6:51PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा को गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में आने के बाद उन्हें मेदांता मेडिसिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वे अस्पताल के आईसीयू-7 में भर्ती हैं। जहां उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है।  डॉक्टर उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रहे हैं। 
 
हालांकि, पार्टी की ओर से अभी तक इस संबंध में औपचारिक तौर पर इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। गौरतलब है कि भारत में अब तक 1 लाख 58 हजार से अधिक लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं और 4500 से अधिक लोगों की मौत भी हो चुकी है। वहीं 67 हजार से अधिक लोग अबतक इस बीमारी से ठीक भी हो चुके हैं।
 
इससे पहले सूत्रों के हवाले से बताया गया था कि कोरोना जैसे लक्षण दिखाई देने के बाद भाजपा प्रवक्ता को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक सूत्र ने कहा था कि भाजपा नेता में कोरोना वायरस जैसे लक्षण दिखाई दिए। पात्रा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं और कई न्यूज चैनल पर भाजपा के चेहरे के तौर पर दिखाई देते हैं। उन्होंने गुरुवार को भी कई ट्वीट किए हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »