20 Apr 2024, 16:34:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का एक वर्ष पूरा, हरियाणा में कई कार्यक्रम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 28 2020 6:43PM | Updated Date: May 28 2020 6:43PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हिसार। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार का एक वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के आदेश पर हरियाणा प्रदेश इकाई सात से 14 जून तक जिला, मंडल और बूथ स्तर पर अनेक कार्यक्रमों का आयोजन करेगी। प्रदेश हिसार जिला भाजपा प्रभारी डा. ओम प्रकाश पहल ने बताया कि इन कार्यक्रमों के तहत डिजिटल सम्पर्क के माध्यम से सोशल मीडिया द्वारा अधिकतम लोगों के साथ सम्पर्क साधा जाएगा। फेसबुक और व्हाटसअप ग्रुपों के माध्यम से पार्टी की नीतियों का  प्रचार-प्रसार किया जाएगा। इसके तहत व्यक्तिगत कार्यक्रमों के द्वारा प्रत्येक बूथ पर कम से कम 100 परिवारों से सम्पर्क किया जाएगा जिसमें प्रत्येक टोली में केवल ही दो ही लोग रहेंगे। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के दौरान पार्टी ने विभिन्न प्रकार के संवाद के माध्यमों से लोगों को जागरूक करने का काम किया जाए। 
 
डा. पहल के अनुसार प्रदेश में एक या उससे अधिक वर्चुअल रैली का आयोजन भी किया जाएगा। इनके अलावा अनेकों कार्यक्रम पार्टी की ओर से आयोजित किए जाएंगे और उन्हें उम्मीद है कि इन कार्यक्रमों को बहुत अच्छा प्रोत्साहन मिलेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के दूसरे कार्यकाल का एक वर्ष ऐतिहासिक उपलब्धियों से भरा रहा है। यह वर्ष आम जनमानस की इच्छाओं और आकांक्षाओं को पूरा करने वाला रहा है। इस एक वर्ष में तीन तलाक की समाप्ति हेतु कानून बनाना, धारा 370 हटाना, लद्दाख को अलग केंद्र शासित प्रदेश बनाना, अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त करना, शरणार्थियों के लिए नागरिकता संशोधन कानून बनाना जैसी महत्वपूर्ण उपलब्धियां रही हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »