28 Mar 2024, 19:19:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षा बलों का तलाश अभियान शुरू

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 27 2020 1:38PM | Updated Date: May 27 2020 1:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

श्रीनगर। सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार को घेराबंदी तथा तलाश अभियान शुरू किया।  आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में मिली खुफिया सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राइफल, राज्य पुलिस के विशेष अभियान दल तथा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों ने आज सुबह गोफबल गांव तथा उसके आस-पास क्षेत्रों में संयुक्त अभियान चलाया। इस इलाके के सभी छह निकास मार्गों को सील कर दिया गया है तथा सुरक्षा बलों के जवान घर-घर जाकर तलाशी ले रहे हैं। नजदीकी क्षेत्रों में किसी तरह के प्रदर्शन को रोकने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बलों के जवानों को तैनात कर दिया गया है। सूत्रों ने बताया कि अभी तक सुरक्षा बलों के जवानों का आतंकवादियों से सामना नहीं हुआ है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »