28 Mar 2024, 21:33:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

केन्द्र और महाराष्ट्र सरकार के बीच पिस रहे लाखों प्रवासी मजदूर : मायावती

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 27 2020 12:26PM | Updated Date: May 27 2020 12:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी(बसपा) अध्यक्ष मायावती ने आरोप लगया है कि केन्द्र और महाराष्ट्र सरकार के बीच आपसी विवाद में लाखों प्रवासी पिस रहे है, जो दु:खद एवं दुर्भाग्यपूर्ण है। मायावती ने बुधवार को ट्वीटकर कहा ‘‘केन्द्र व महाराष्ट्र सरकार के बीच विवाद के कारण लाखों प्रवासी श्रमिक अभी भी बहुत बुरी तरह से पिस रहे हैं जो अति-दु:खद व दुर्भाग्यपूर्ण। जरूरी है कि आरोप-प्रत्यारोप छोड़कर इन मजलूमों पर ध्यान दें ताकि कोरोना की चपेट में फंसकर इन लोगों की जिन्दगी पूरी तरह बर्बाद होने से बच सके।’ उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार हो या भाजपा की लॉकडाउन से सर्वाधिक प्रभावित प्रवासी श्रमिक और मेडिकल कर्मी हुये है। दोनों के हितों की उपेक्षा देश हित में नही है।
 
बसपा अध्यक्ष ने कहा ‘‘वैसे भी चाहे बीजेपी की सरकारें हों या फिर कांग्रेस पार्टी की, कोरोना महामारी व लम्बे लॉकडाउन से सर्वाधिक पीड़ति प्रवासी श्रमिकों व मेडिकलकर्मियों के हितों की उपेक्षा व प्रताड़ना जिस प्रकार से लगातार की जा रही है वह भी उचित व देशहित में कतई नहीं है। सरकारें तुरन्त ध्यान दें। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »