29 Mar 2024, 17:00:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

विज का राहुल-प्रियंका पर हमला, कहा- 72 साल के बाद भी मजदूर मजदूर ही क्यों है

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 25 2020 7:10PM | Updated Date: May 25 2020 7:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अंबाला। हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने आज आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा गांधी मजदूरों के प्रति नकली सहानुभूति दर्शाने का नाटक कर रहे हैं। विज ने आज लॉकडाऊन के बाद जगह-जगह प्रवासी मजदूरों के निरंतर हो रहे पलायन पर ट्वीट किया। सोशल मीडिया साईट ट्विटर पर अपने हैंडल पर उन्होंने लिखा, ‘‘मजदूरों के पलायन पर बहुत चर्चा हो चुकी परन्तु असली प्रश्न यह है कि 72 साल की आजादी के बाद भी मजदूर मजदूर ही क्यों है? उसके पास खाने के लिये रोटी क्यों नहीं? मजदूर के पास पैर में डालने के लिए चप्पल क्यों नहीं है?‘‘    विज ने कहा कि 72 सालों में से 50 साल तो कांग्रेस का ही राज रहा है। फिर राहुल और प्रियंका मजदूरों के प्रति झूठी सहानुभूति दिखा कर ड्रामा क्यों कर रहे हैं? सं महेश विजय
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »