19 Apr 2024, 18:36:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

योगी आदित्यनाथ ने लिया फिर बड़ा फैसला, अब उत्तर प्रदेश में 6 महीने के लिए...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 23 2020 11:54AM | Updated Date: May 23 2020 11:54AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बार फिर से बड़ा फैसला लिया है और 6 महीने के लिए राज्य में किसी भी तरह की हड़ताल पर रोक लगा दी है। अब कोई कर्मचारी हड़ताल पर नहीं जाएगा। कोरोना संकट के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है। अपर मुख्य सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक मुकुल सिंघल ने कहा कि हड़ताल पर रोक के बावजूद यदि कर्मचारी आंदोलन आदि करते हैं तो सरकार सख्त कार्रवाई कर सकेगी। 

योगी सरकार ने हाल ही में कर्मचारियों के कई भत्तों का भुगतान एक वर्ष के लिए स्थगित करने के बाद अब इसे पूरी तरह से समाप्त कर दिया गया है। तमाम सेवा संगठनों से जुड़े कर्मचारी काली पट्टी बांधकर इसके प्रति विरोध जता रहे हैं। उन्होंने आगे आंदोलन की चेतावनी भी दे रखी है। इस से पहले ही योगी आदित्यनाथ ने अब हड़ताल पर ही रोक लगा दी है। इसके दायरे में उत्तर प्रदेश राज्य के कार्य-कलापों से सम्बन्धित किसी लोक सेवा, राज्य सरकार के स्वामित्वाधीन या नियंत्रणाधीन किसी निगम के अधीन किसी सेवा तथा किसी स्थानीय प्राधिकरण के अधीन सेवा शामिल है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »