24 Apr 2024, 23:52:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

हिरासत में लिए गए दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अनिल कुमार, था ये आरोप...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 17 2020 2:30PM | Updated Date: May 17 2020 2:33PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार को घर में हिरासत में रखा गया है। पुलिस रविवार सुबह पूर्वी दिल्ली स्थित उनके आवास पर पहुंची और उन्हें घर में हिरासत में रखने की जानकारी दी। चौधरी अनिल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर स्वयं भी इसकी जानकारी दी है। पुलिस ने कहा, ‘‘वह बडी संख्या में प्रवासी कामगारों को दिल्ली-उत्तर प्रदेश सीमा पर कल और आज भी ले गए। इस दौरान कोरोना वायरस के ऐहतियात के तौर पर सोशल डिस्टेसिंग का भी कोई ख्याल नहीं रखा गया , जिससे आगे और समस्या बढ सकती है।’’ चौधरी अनिल ने यूनीवार्ता से कहा कि न्यू अशोक नगर के थानाध्यक्ष आज सुबह आए और उन्हें घर में हिरासत में रखे जाने की जानकारी दी।
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »