28 Mar 2024, 17:18:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

अकेली थी मां बेटी तभी घर में जबरन घुस आया पड़ोसी और तमंचे की नोक पर….

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 8 2020 11:25AM | Updated Date: Apr 8 2020 11:25AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा से मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक सरोखा गांव में एक महिला के घर में घुसकर एक शख्स ने हथियार के बल पर कथित तौर पर रेप करने के वारदात को अंजाम दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के मीडिया प्रभारी राकेश भदौरिया ने सोमवार को बताया कि सोरखा गांव में रहने वाली महिला ने थाना सेक्टर 49 में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में उसने कहा है कि घर पर वह और उसकी बेटी थी और उसके पति काम से बाहर गए थे। रिपोर्ट में महिला ने कहा है कि इसी बीच उसका पड़ोसी पुष्पेंद्र यादव उसके घर में घुसा और उससे बलात्कार करने लगा। महिला का आरोप है कि इसी बीच उसकी बेटी जाग गई और दोनों के विरोध करने पर पुष्पेंद्र ने उन्हें पीटा तथा उनकी कनपटी पर तमंचा रख कर मार डालने की धमकी दी।

अगले दिन पति के लौटने पर महिला ने अपनी आपबीती सुनाई। इसके बाद दोनों सेक्टर 116 स्थित सोरखा पुलिस चौकी पर शिकायत करने गए, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। मीडिया प्रभारी ने बताया कि महिला का यह भी आरोप है कि आरोपी अपने करीब आधा दर्जन साथियों के साथ उसके घर आया और हथियार दिखा कर उसके पति से एक समझौता पत्र लिखवा लिया। उन्होंने बताया कि पुलिस कप्तान ने घटना की रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दिया है। मीडिया प्रभारी ने बताया कि बीती रात को थाना सेक्टर 49 पुलिस ने इस मामले में पुष्पेंद्र के खिलाफ बलात्कार का मुकदमा दर्ज कर आरोपी को तलाश कर रही है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »