20 Apr 2024, 08:49:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

लॉकडाउन के खत्म होने पर मोदी सरकार कर रही बड़ी तैयारी, ये है आगे का प्लान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 8 2020 10:20AM | Updated Date: Apr 8 2020 10:20AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कोरोना वायरस की जद में इन दिनों पूरी दुनिया है। भारत में भी यह खतरनाक वायरस काफी तेजी से फैलता जा रहा है। 3600 से ज्यादा लोग इस वायरस की चपेट में आ चुके हैं, जबकि 109 लोगों की मौत हो चुकी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए देश में 21 दिनों का लॉकडाउन किया गया है। 15 अप्रैल से सरकार चरणबद्ध तरीके से लॉकडाउन को खोलने पर विचार कर रही है। चर्चा यह भी है कि कोरोना के प्रसार को तोड़ने के लिए सरकार ने प्लान 'B' भी तैयार किया है। जिसके तहत 15 मई के बाद दोबार लॉकडाउन का ऐलान किया जा सकता है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, विगत तीन अप्रैल को ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स की एक मीटिंग हुई है। इस बैठक की अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की। बैठक में गृह मंत्री अमित शाह भी के साथ-साथ 16 और सदस्य भी थे। बैठक में कोरोना संक्रमण को तोड़ने पर चर्चा की गई। सरकार का मानना है कि कोरोना महामारी से लड़ने के लिए लगभग 40 प्रतिशत क्रिटिकल केयर इक्विप्मेंट की जरूरत है। हेल्थ केयर इंफ्रास्ट्रक्चर हालात को संभाल रहा है, तब तक ज्यादा चिंता की बात नहीं है।

केंद्र सरकार 15 अप्रैल से लॉकडाउन को धीरे-धीरे हटा सकती है। इस दौरान जरूरी चीजों की आपूर्ति पहले की तरह होती रहेगी। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हर हाल में किया जाना है। अगर लॉकडाउन खत्म भी होता है तो भी धार्मिक स्थल, रेस्टोरेंट और मॉल बंद रहेंगे। मॉल में भी केवल जरूरी सामानों की दुकानें खुली रहेंगी। सरकार इस कोशिश में है कि 15 अप्रैल के बाद भी कहीं भी भीड़ न लगे। अभी तक किसी भी चीज पर कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया है। इस दिशा में सरकार विचार कर रही है। लॉकडाउन के दौरान गिरती अर्थव्यवस्था पर भी इस बैठक में चर्चा हुई।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »