29 Mar 2024, 12:19:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मोदी ने कहा दीपक जलाओं तो बीजेपी महिला नेता ने की ऐसी हरकत कि...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 8 2020 12:13AM | Updated Date: Apr 8 2020 12:13AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली।  प्रधानमंत्री मोदी की कोरोना के खिलाफ जंग जीतने के लिए सभी देशवासियों से अपील की थी कि 5 अप्रैल रात 9 बजे 9 मिनट के लिए सभी लोग घर की लाइटें बंद कर दीपक, मोमबत्‍ती, टार्च आदि जलाएं। इससे कोरोना के खिलाफ एकजुटता का प्रदर्शन होगा। हमे इस बीमारी से लड़की की शक्ति मिलेगी। एक ताजा मामला लखनऊ से है जहां इस बीजेपी महिला नेता मंजू तिवारी ने दीपक, मोमबत्‍ती की जगह जोश में आ गईं। घर से पिस्‍तौल लाकर हवा में फायरिंग करने लगी। यह उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में बीजेपी महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष हैं।
 
मंजू तिवारी ने ये वीडियो सोशल मीडिया पर भी अपलोड कर दिया। अब इस घटना का वीडियो वायरल हो गया है। अब उनसे जवाब मांगा जा रहा है कि उन्‍होनें इस तरह की हरकत क्यों की है। जबकि हमने कोई जंग नहीं जीती थी। बल्कि प्रधानमंत्री जी ने शांतिपूर्वक ये काम करने को कहा था। देश और कई जगहो पर भी बड़ी मात्रा में पटाखें जलाये गये हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »