29 Mar 2024, 00:07:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कोरोना वायरस महामारी से विश्व में 64,774 की मौत, 12.03 लाख संक्रमित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 5 2020 1:14PM | Updated Date: Apr 5 2020 1:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जेनेवा/नई दिल्ली। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है और अब विश्व के अधिकतर देशों में फैल चुके इस संक्रमण के कारण 64774 लोगों की मौत हो चुकी है तथा 12.03 लाख लोग इससे संक्रमित हुए हैं, जबकि विश्वभर में अब तक 2.47 लाख लोग इस वायरस से ठीक हुए हैं। भारत में भी कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है और  स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किये गये रविवार सुबह जारी किये आंकड़ों के मुताबिक देश के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में अब तक 3374 लोग इससे संक्रमित हुए हैं, जबकि 77 लोगों की मौत हो चुकी है। 

वहीं अब तक 267 लोग इससे ठीक हुए हैं। कोरोना वायरस से सबसे गंभीर रूप से प्रभावित यूरोपीय देश इटली में इस महामारी के कारण 15362 लोगों की मौत हुई है, जबकि 124632 लोग इससे संक्रमित हुए हैं। इस संक्रमण से दुनिया भर में सबसे अधिक लोगों की मृत्यु इटली में हुई है। इस वैश्विक महामारी के केंद्र चीन में अब तक 82574 लोग इससे संक्रमित हुए हैं, जबकि 3333 लोगों की मृत्यु हुई है। इस वायरस को लेकर तैयार की गयी एक रिपोर्ट के मुताबिक चीन में हुई मौत के 80 प्रतिशत मामले 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के थे। 

विश्व की महाशक्ति माने-जाने वाले अमेरिका में यह महामारी विकराल रूप ले चुकी है। यहां पर अब तक 312076 लोग इससे संक्रमित हुए हैं जिनमें से 8499 लोगों की मौत हुई है। वहीं स्पेन इस संक्रमण से सबसे अधिक प्रभावित होने वाले देशों की सूची में अमेरिका के बाद दूसरे नंबर पर है। यहां अब तक 126168 लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं, जबकि 11947 लोगों की इसके कारण मृत्यु हो चुकी है। इसके अलावा जर्मनी में कोरोना से 96092  लोग संक्रमित हुए हैं और 1,444 लोगों की मौत हई है। वहीं फ्रांस में 90848 लोग इससे संक्रमित हुए हैं, जबकि 7574 लोगों ने इसके कारण जान गंवाई है। इसके अलावा ब्रिटेन में 42479 लोग इससे संक्रमित हुए हैं और 4320 लोगों की इसके कारण मृत्यु हुई है। ईरान में 55743 लोग इससे संक्रमित हुए हैं, जबकि 3452 लोगों की इसके कारण मौत हुई है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »