29 Mar 2024, 04:06:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

IIT रुड़की ने बनाया सस्ता वेंटिलेटर, अस्पताल भी बना रहा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 3 2020 6:05PM | Updated Date: Apr 3 2020 6:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कोरोना वायरस ‘कोविड-19’ से संक्रमित गम्भीर मरीजों के लिए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) रुड़की ने सस्ता वेंटिलेटर ‘प्राण वायु’ बनाकर राहत भरी खबर दी है। मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल ने आज ट्वीट करके यह  जानकारी दी। गौरतलब है कि आईआईटी रुड़की केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान की मदद से कोरोना वायरस से संक्रमितों के लिए 500 बिस्तर वाला एक अस्पताल भी बना रहा है जो  एक माह में तैयार हो जाएगा। इस वेंटिलेटर का नाम प्राण वायु रखा गया है। इसे अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, ऋषिकेश के सहयोग से तैयार किया गया है। यह वेंटीलेटर बिना कंप्रेस्ड हवा के काम करता है, इसलिए  जब वार्ड को आई सी यू में बदला जा रहा हो तो यह बहुत उपयोगी वेंटीलेटर है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »