29 Mar 2024, 04:36:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

निजामुद्दीन मरकज जमातियों में 108 कोरोना वायरस से संक्रमित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 2 2020 7:01PM | Updated Date: Apr 2 2020 7:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दिल्ली में निजामुद्दीन स्थित मरकज से निकाले गये लोगों में से 108 कोरोना वायरस ‘कोविड-19’ संक्रमित हैं और दो की मौत हुई है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को दिल्ली में कोरोना वायरस की स्थिति की जानकारी देते हुए बताया कि राजधानी में 219 मामले सामने आए हैं। इनमें 108 मरकज के हैं।
 
कोरोना वायरस से संक्रमित चार लोगों की मौत हुई हैं जिनमें से दो मरकज से हैं। केजरीवाल ने कहा कि फिलहाल 208 संक्रमित अस्पतालों में भर्ती हैं। इनमें से एक पिछले कयी दिन से वेंटीलेटर और पांच आक्सीजन पर हैं तथा 202 की स्थिति स्थिर है। दिल्ली में 31307 लोग स्वयं क्वारेंटाइन में हैं। दिल्ली में छह लोग ठीक हुए हैं और एक सिंगापुर से आया था जो वापस चला गया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »