29 Mar 2024, 16:16:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कर्नाटक में कोरोना से संक्रमितों की संख्या 124 हुई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 2 2020 6:44PM | Updated Date: Apr 2 2020 6:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बेंगलुरु कर्नाटक में कोरोना वायरस (कोविड-19) से संक्रमितों की संख्या गुरुवार को बढ़कर 124 हो गई। राज्य में इस संक्रमण के कारण अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 10 लोग इस महामारी से ठीक हुए हैं। संक्रमित लोगों में 11 लोग बीदर के हैं, जो दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित मरकज में तब्लीगी जमात में शामिल हुए थे। 
 
कर्नाटक में अब तक तब्लीगी जमात से संबंध रखने वाले 1000 लोगों की जांच की जा चुकी है। राज्य के स्वास्थ्य आयुक्त पंकज कुमार पांडे ने गुरुवार को कहा,‘‘ पुलिस और केंद्र सरकार द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर,स्वास्थ्य विभाग द्वारा गुरुवार सुबह तक तब्लीगी समाज से संबंध रखने वाले लगभग 1000  लोगों की जांच की जा चुकी है।
 
इनमें से छह लोगों में कोरोना वायरस के लक्षण पाये गये हैं। दौ से अधिक लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गये हैं, जिनकी लैब में जांच की जा रही है और लगभग 100 की जांच शुरुआती स्तर पर हैं। इनमें से बीदर जिले के निवासी 11 लोग कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं। इन लोगों के सम्पर्क में आये लोगों को पता लगा कर उन्हें आईसोलेट कर दिया गया है।’’ 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »