29 Mar 2024, 12:53:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कोरोना से जंग के लिए थानेदार ने किया अनूठा काम, जीता सबका दिल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 2 2020 12:01AM | Updated Date: Apr 2 2020 12:02AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बड़वानी। मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले के पाटी के थानेदार ने कोरोना वायरस से जंग लड़ रहे नागरिकों को प्रेरित करने के लिए आज गाना गाकर उनका उत्साहवर्धन किया। जिले के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र पाटी के थानेदार संतो सांवले ने बताया कि लॉक डाउन पीरियड के चलते घर में रह रहे नागरिक उकताहट महसूस कर रहे थे, इसलिए उन्होंने एक प्रयोग करने का विचार किया।
 
आज पाटी विकासखंड मुख्यालय को सैनिटाइज किया गया और इसके उपरांत थाना मोबाइल पर म्यूजिक सिस्टम रखकर कुछ प्रेरक गीत गाते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।
 
उन्होंने 'जिंदगी हर कदम एक नई जंग है' और 'इतनी शक्ति हमे देना दाता, मन का विश्वास कम हो न' जैसे गीत सुना कर नागरिकों का दिल जीत लिया। सांवले ने बताया कि यह देश को बचाने की जंग है, और इसे हल्के में ना लेते हुए नागरिकों को घर के अंदर ही रहना चाहिए। उन्होंने नागरिकों को यह भी समझाया कि कोरोनावायरस से जितना वो दूर रहेंगे, जिंदगी के उतने पास आएंगे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »