29 Mar 2024, 04:19:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

यूपी के विभिन्न जिलों की मस्जिदों में मिले निजामुद्दीन से आये 60 लोग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 31 2020 7:41PM | Updated Date: Mar 31 2020 7:41PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। दिल्ली के निजामुद्दीन में धार्मिक समारोह में भाग लेकर उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में आये  विदेशियों समेत 60 लोगों को  लखनऊ, बिजनौर,भदोही और बहराइच की मस्जिदों से पकड़कर पुलिस ने जिला अस्पतालों के क्वारंटाइन वार्ड में भर्ती कराया है। 
पुलिस प्रवक्ता ने मंगलवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बिजनौर जिले के नगीना क्षेत्र के पंजाबियान मौहल्ले में स्थित मस्जिद से आठ इंडोनेशियाई नागरिकों को पकड़ा है। इसके अलावा भदोही कोतवाली क्षेत्र में काजीपुर स्थित मस्जिद से 11 बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा गया है।
 
उन्होंने बताया कि इसके अलावा लखनऊ के काकोरी,मडियांव और पुराने लखनऊ अमीनाबाद क्षेत्र से कुल 24 लोगों को विभिन्न मस्जिदों से पकडा है। प्रवक्ता के अनुसार मरकज़ दिल्ली की सूचना पर बहराइच पुलिस ने आज शहर के मोहल्ला सत्ती कुआं में स्थित ताज मस्जिद से में रुके इंडोनेशिया,थाईलैंड और कुछ स्थानीय लोगों सहित तबलीŸग जमात के 17 लोगों को पकडकर अस्पताल के क्वारंटाइन वार्ड में भर्ती कर उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन को सूचना नहीं देने वालों के खिलाफ मामला दर्ज कराया जा रहा हैं।
 
गौरतलब है कि दिल्ली के निजामुद्दीन में बड़ी संख्या में देशी विदेशी लोग धार्मिक समारोह में शामिल हुए थे। समारोह में शामिल 24 लोगों को कोरोना पाजिटिव मिलने से मचे हडकंप के बाद उत्तर प्रदेश विभिन्न जिलों में 150 से अधिक लोगों के जाने की सूचना के बाद पुलिस उन लोगों की तलाश कर रही है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »