26 Apr 2024, 02:56:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

विदेश से आने वाले खुद ही दें अपनी जानकारी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 31 2020 3:12PM | Updated Date: Mar 31 2020 3:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिलर प्रशासन ने कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने विदेश से आने वाले लोगों से खुद ही कंट्रोल रूम को अपनी जानकारी देने के लिए कहा है। मुख्य चिकित्साधिकारी डा जी एस बाजपेई की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि चार मार्च के बाद जिले में विदेश से आने वाले सभी लोगों को कोरोना कंट्रोल रूम में अपने बारे में पूरी जानकारी खुद ही देने की बात कही है। उन्होने इसके लिए तीन फोन नंबर भी जारी किए हैं।
 
0532-2641577, 0532-2641588 एवं मोबाइल नंबर 7458825340 पर फोन करके अपने बारे में पूरी सूचनाएं दर्ज कराएं। बाजपेयी ने कहा कि विदेश से आने वाले लोग इसका पूरी तरह पालन करें। ऐसा नहीं करने पर जनस्वास्थ्य के विपरीत आचरण माना जएगा। उनके खिलाफ आईपीसी की एपिडेमिक एक्ट के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »