28 Mar 2024, 21:30:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

देश पर आया संकट तो मुकेश अंबानी ने खोला दिल - दिए 500 करोड़

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 31 2020 12:15AM | Updated Date: Mar 31 2020 12:16AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। कोरोना वायरस के प्रकोप से देशभर में लॉकडाउन की स्थिति है। प्रधानमंत्री मोदी ने इस कठिन स्थिति में देश के लोगों से पीएम-केयर्स फंड में दान करने की अपील की है। इसके बाद देश की प्रमुख कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) ने 500 करोड़ की मदद की है।
 
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के मुखिया मुकेश अंबानी ने कोरोना वायरस महामारी से निपटने में सरकार की मदद के लिये पीएम-केयर्स फंड में 500 करोड़ रुपए के योगदान का ऐलान किया। रिलायंस ने महाराष्ट्र और गुजरात मुख्यमंत्री राहत कोष में भी 5-5 करोड़ रुपए दान देने का ऐलान किया है। 
 
देश के संकट की घड़ी में कंपनी के मुखिया और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने एक बयान में कहा - हमें विश्वास है कि भारत कोरोनो वायरस की आपदा पर जल्द से जल्द विजय प्राप्त कर लेगा। रिलायंस इंडस्ट्रीज की पूरी टीम संकट की इस घड़ी में देश के साथ है और कोविड-19 के खिलाफ इस लड़ाई को जीतने के लिए सब कुछ करेगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »