19 Apr 2024, 13:21:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

21 दिनों के बाद और बढ़ेगा लॉकडाउन, मोदी सरकार ने बताया...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 31 2020 12:10AM | Updated Date: Mar 31 2020 12:11AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के चलते देशभर में लॉकडाउन के कारण लोग घरों में कैद हैं। वहीं लॉकडाउन को बढ़ाए जाने की खबरें भी आ रही है। ऐसे में केंद्रीय मंत्रिमंडल सचिव राजीव गौबा ने कहै कि लॉकडाउन को बढ़ाए जाने की खबरें चौंकाने वाली हैं, हमारा ऐसा कोई प्लान नहीं है। 
उन्होंने कहा - केंद्र सरकार के पास अभी ऐसी कोई योजना नहीं है। ऐसी खबरों को देखकर हैरानी होती है। सरकार की अभी लॉकडाउन बढ़ाने की कोई योजना ही नहीं है। बता दें कि कुछ रिपोर्ट्स के बाद ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि सरकार 14 अप्रैल के बाद भी कुछ हफ्तों के लिए लॉकडाउन को बढ़ा सकती है। ऐसी खबरों के बाद ही कैबिनेट सचिव की ओर से अब सफाई दी गई है और इस तरह का कोई प्रस्ताव अभी सरकार के पास नहीं है।
 
देश में कोरोना वायरस के प्रकोप को रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 दिनों का देशव्यापी लॉकडाउन लगा रखा है। प्रधानमंत्री ने लॉकडाउन की घोषणा करते हुए कहा था कि देश से वह कुछ हफ्ते मांग रहे हैं ताकि इस गंभीर बीमारी से लड़ा जा सके। अगर लोगों की भीड़ रहेगी तो कम्युनिटी संक्रमण फैलने का खतरा है। इसलिए 21 दिन का लॉकडाउन लगाया गया है। इस बीच कोरोना मरीजों की संख्या देश में लगातार बढ़ रही है। अब तक कुल 1140 लोग इस गंभीर वायरस से संक्रमित हैं। वहीं 27 लोगों की जान इस कोरोना वायरस लेली है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »