29 Mar 2024, 06:05:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

अमित शाह के आदेश से योगी को लगा झटका, अब बदलना पड़ेगा ये..

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 30 2020 10:15AM | Updated Date: Mar 30 2020 10:18AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोरोना वायरस से जूझ रहे भारत में मोदी सरकार ने लगातार प्रयास जारी रखे हैं। वहीं प्रदेश सरकारें भी अपनी ओर से हर संभव कोशिश कर रही हैं। इसी बीच एक बड़ी समस्या उन दिहाड़ी मजदूरों के लिए खड़ी हो गई है जो पैदल ही घर के लिए पलायन कर गए थे। ऐसे मजदूरों के लिए अमित शाह ने बड़ा आदेश दे दिया है। इसके बाद यूपी के सीएम योगी को अपना फैसला बदलना पड़ जाएगा।

मोदी ने पूरे देश को लॉक डाउन कर दिया है। 21 दिनों तक चलने वाले देशव्यापी बंद की वजह से दिल्ली और बड़े राज्यों में रहने वाले मजदूर और दिहाड़ी कर्मचारी बेरोजगार हो गए। इसी वजह से उन्होंने पैदल ही अपने घर की ओर पलायन कर दिया। शनिवार को अमित शाह ने सभी राज्यों के सीएम को आदेश दे दिया है कि मजदूरों का पलायन रोका जाए। जो मजदूर जहां पर है, उनको वहीं पर रखा जाए।

अमित शाह के इस आदेश के बाद सीएम योगी को अपना फैसला बदलना पड़ जाएगा। उन्होंने यूपी की सीमा में पलायन के बाद पहुंचे मजदूरों के लिए आदेश दे दिया था कि उनको सरकारी बसों से सुरक्षित उनके घर पहुंचाया जाए। अमित शाह के आदेश के बाद उनको फैसला बदलना पड़ेगा। इस फैसले का बिहार के सीएम नीतीश कुमार पहले ही विरोध कर रहे हैं।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »