20 Apr 2024, 06:28:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

राजनीति के खिलाड़ी निकले राहुल, कोरोना के चलते मोदी को दिया बड़ा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 30 2020 9:38AM | Updated Date: Mar 30 2020 9:47AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोरोना से मचे हाहाकार के बीच केंद्र की मोदी सरकार को राहुल गांधी ने एक बड़ा झटका दिया है। कोरोना को रोकने के लिए केंद्र की मोदी सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। मोदी सरकार ने पूरे देश में लॉकडाउन करने का भी फैसला किया था। मोदी सरकार ने लॉकडाउन के दौरान गरीब मजदूर आदि जैसे लोगों को खाने पीने की कोई समस्या ना हो, इस वजह से राहत पैकेज की भी घोषणा की थी। लेकिन अब इन मोदी सरकार के लॉकडाउन जैसे फैसलों पर राजनीति शुरू हो गई है। 

राहुल गांधी ने ट्वीट के माध्यम से कहा, 'लॉकडाउन हमारे गरीब और कमजोर को तबाह कर देगी। यह भारत के लिए एक बहुत बड़ा झटका होगा। भारत ब्लैक एंड व्हाइट नहीं है। हमें हमारे फैसलों पर गौर करना होगा। इस संकट से निपटने के लिए एक अधिक सूक्ष्म और दयालु दृष्टिकोण अपनाने की आवश्यकता है। अभी भी बहुत देर नहीं हुई है।' राहुल गांधी के राजनीति का एक बड़ा दांव भी हो सकता है। क्योंकि पहले राहुल गांधी ने मोदी सरकार द्वारा गरीब लोगों के लिए घोषणा किए गए राहत पैकेज की तारीफ की थी और अब उन्हीं गरीब मजदूरों को लेकर उन्होंने सरकार पर सवाल खड़े कर दिए। जो एक तरह से मोदी सरकार के लिए बड़ा झटका भी है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »