29 Mar 2024, 15:13:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

48 घंटे में यहां कोई केस कोरोना पॉजिटिव नहीं, ऐसे मिला फायदा...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 30 2020 12:15AM | Updated Date: Mar 30 2020 12:16AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के बीच महाराष्ट्र में कोविड-19 से मौत का एक और मामला सामने आया है। मुंबई में 40 साल की कोरोना संक्रमित महिला की मौत हो गई है। वहीं इस बीच पिछले 48 घंटे में गुरुग्राम में कोरोना वायरस का कोई पॉजिटिव केस नहीं मिला है। 
इससे सरकार और प्रशासन ने भी राहत की सांस ली है। इसे जनता कफ्र्यू और उसके बाद किए गए लॉकडाउन की सफलता माना जा रहा है। यह सच भी है कि सोशल डिस्टेंस के कारण अब इस बीमारी पर अंकुश लग रहा है। गुरुग्राम में अभी तक कुल 5895 लोगों की स्क्रीनिंग की गई है। साथ ही 286 लोगों के सेंपल लिए गए, जिनमें से 262 की रिपोर्ट आ चुकी है। गुरुवार को 24 लोगों की रिपोर्ट आई। 262 लोगों में से 252 की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है। यानी यहां कुल 10 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
 
यानी 10 लोग कोरोना से पीडि़त पाए गए हैं। इसमें से दो केस सेक्टर-9ए, चार केस पालम विहार से (एक ही परिवार के चारों सदस्य), दो केस निर्वाणा कंट्री सोसायटी (पति-पत्नी), एक केस सुशांत लोक और एक केस सेक्टर-83 का है। इन सभी को अस्पताल में बनाए गए कोरोना आइसोलेशन सेंटर्स में रखा गया है। गुरुग्राम के डीसी अमित खत्री ने नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे कोरोना वायरस को लेकर अफवाहों पर ध्यान ना दें। किसी भी सोशल मीडिया ग्रुप में बिना सोचे समझे कोई पोस्ट या संदेश न डालें।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »