26 Apr 2024, 05:08:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मोदी बोले - 21 दिन में जीत लेंगे कोरोना से लड़ाई, बोल दी ये बातें

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 30 2020 12:08AM | Updated Date: Mar 30 2020 12:09AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

 वाराणसी। देश में जारी 21 दिनों के लॉकडाउन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि महाभारत का युद्ध 18 दिन में जीता गया था। आज कोरोना के खिलाफ पूरा देश लड़ रहा है। उसमें 21 दिन लगेंगे। महाभारत के युद्ध के समय श्रीकृष्ण सारथी थे। आज देश की 130 करोड़ जनता सारथी है। 
 
 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देशवासी गलतफहमी से बाहर निकलें। देश इस समय गंभीर संकट से गुजर रहा है। संक्रमण का फैलना नहीं रुका तो कितना नुकसान होगा, इसका अंदाजा नहीं लगाया जा सकता। यह महामारी गरीब-अमीर नहीं देखती, दृढ़ संकल्प से ही इसे हराना संभव है। आज फिर संकल्प लें कि हम किसी भी हालत में 21 दिनों तक घरों से बाहर नहीं निकलेंगे, उचित दूरी बनाए रखेंगे।
 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि काशी का अर्थ है शिव यानी कल्याण। महादेव की नगरी काशी में ही इस संकट की घड़ी में सबको मार्ग दिखाने का सामर्थ्य है। काशी ही देश का मार्गदर्शन कर सकती है। काशी तो शाश्वत, सनातन और समयातीत है। लॉकडाउन की परिस्थिति में काशी पूरे देश को सहयोग, शांति, सहनशीलता, साधना, सेवा, समाधान, संयम और संवेदनशीलता-समन्वय की सीख दे सकती है।
 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आप सभी पूजा-अर्चना में व्यस्त होंगे। नवरात्र के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है। उन्हें प्रकृति की देवी कहा जाता है। आज देश जिस संकट से गुजर रहा है, उसमें हम सभी को मां शैलपुत्री के आशीर्वाद की आवश्यकता है। काशी का सांसद होने के नाते मुझे आपके बीच होना चाहिए लेकिन, जो हालात हैं उसके चलते मैं दिल्ली में हूं। मैं काशी के बारे में निरंतर अपने साथियों से अपडेट ले रहा हूं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »