25 Apr 2024, 04:26:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

जेल में बंद डॉ. कफील ने मोदी को बताया कोरोना से बचने का रोडमैप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 30 2020 12:03AM | Updated Date: Mar 30 2020 12:03AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कोरोना वायरस से बचने के लिए देश के लगभग सभी नागरिक लॉकडाउन हो गए हैं। मथुरा जिला जेल में बंद यूपी सरकार के निलंबित बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर कफील ने पीएम मोदी को चिट्ठी लिखी है। इस चिट्ठी में डॉ. कफील ने पीएम से अनुरोध किया है कि भारतीयों को कोरोना जैसी घातक महामारी से बचाने के लिए स्टेज-3 के खिलाफ एक रोड मैप का जिक्र किया है।
 
उन्होंने पीएम मोदी को चिट्ठी में लिखा, ’20 साल के अनुभव के आधार पर कोरोना स्टेज-3 से लड़ने का रोड मैप आपको देना चाहता हूं। इससे इस महामारी के फैलते संक्रमण पर अंकुश लगाया जा सकता है।’
 
इससे पहले यूपी स्पेशल (एसटीएफ) ने कफील खान को मुंबई एयरपोर्ट से 29 जनवरी को गिरफ्तार किया था। बता दें कि संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में कथित तौर पर भड़काऊ भाषण देने के सिलसिले में मथुरा जिला जेल में बंद डॉ. कफील खान की जमानत पर रिहाई से पहले ही उन पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) लगा दिया गया था। इसके लिए अलीगढ़ के सिविल लाइंस थाने में मामला दर्ज हुआ था।
 
डॉ. खान को अगस्त 2017 में गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में कथित रूप से ऑक्सीजन की कमी की वजह से हुई 60 से ज्यादा बच्चों की मौत के मामले में गिरफ्तार किया गया था। फिर करीब 2 साल के बाद जांच में खान को सभी प्रमुख आरोपों से बरी कर दिया गया था।
 
गौरतलब है कि देशभर में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में अब भी कमी नहीं देखी जा रही है। इसके मद्देनजर केंद्र और विभिन्न राज्यों की सरकारों ने लॉकडाउन को सख्ती से लागू करने का आदेश दिया है।
 
आपको बता दें कि देश में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या 727 पर पहुंच गई है। वहीं, यूपी में गुरुवार को नोएडा में तीन और बागपत में एक COVID-19 की पुष्टि के बाद कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 42 तक पहुंच गई है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »