29 Mar 2024, 02:49:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के घर पर केंद्रीय मंत्रियों की बैठक जारी, कई मंत्री मौजूद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 29 2020 5:32PM | Updated Date: Mar 29 2020 5:32PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। देश में कोरोना वायरस का खतरा दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पीड़ितों की संख्या 1037 तक जा चुकी है। इनमें से 86 लोग ऐसे भी हैं जो इस महामारी की चपेट में आने के बाद अब ठीक हो चुके हैं और 26 की मौत हो चुकी है। कोरोना महामारी को देखते हुए देश में 21 दिनों का लॉकडाउन चल रहा है।
 
पीएम मोदी आज 11 बजे 'मन की बात' की। पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना वायरस से लड़ने का कारगर तरीका सामाजिक दूरी है। हमें समझना होगा कि सामाजिक दूरी का मतलब सामाजिक संपर्क खत्म करना नहीं बल्कि ये समय सामाजिक दूरी को बढ़ाने और भावनात्मक दूरी घटाने का है।
 
आपने देखा होगा, बैंकिंग सेवाओं को सरकार ने चालू रखा है और बैंकिंग क्षेत्र के हमारे लोग पूरे लगन से, आपकी सेवा में मौजूद हैं। आजे के समय, ये सेवा छोटी नहीं है, उन बैंक के लोगों का भी हम जितना धन्यवाद करें उतना कम है। COVID-19 पर केंद्रीय मंत्रियों की उच्च-स्तरीय बैठक, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आवास पर चल रही है। गृह मंत्री अमित शाह, मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और अन्य वरिष्ठ मंत्री भी बैठक में शामिल हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »