28 Mar 2024, 23:32:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

प्रवासी मजदूरों की हालत के लिए सरकार जिम्मेदार : राहुल गांधी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 28 2020 2:20PM | Updated Date: Mar 28 2020 2:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शहरों से प्रवासी मजदूरों के भारी पलायन के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराया है और सुधार के ठोस कदम उठाने को कहा है। गांधी ने शनिवार को एक ट्वीट में कहा, सरकार इस भयावह हालत की जम्मिेदार है। नागरिकों की ये दशा करना एक बहुत बड़ा अपराध है। आज संकट की घड़ी में हमारे भाइयों और बहनों को कम से कम सम्मान और सहारा तो मिलना ही चाहिए।
 
सरकार जल्द से जल्द ठोस कÞदम उठाए ताकि ये एक बड़ी त्रासदी ना बन जाए। गांधी ने अपने ट्वीट के साथ एक तस्वीर भी पोस्ट की है जिसमें सडक पर लोगों की भारी भीड़ जमा है। गौरतलब है कि लॉकडाउन की घोषणा के बाद दिल्ली समेत सभी शहरों से प्रवासी मजदूर पैदल ही अपने पैतृक स्थानों की ओर चल दिये हैं। इससे जगह जगह भीड़ जमा हो गयी है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »