19 Apr 2024, 06:43:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

लॉकडाउन में पिता की 13वीं करने पहुंचे 4 बेटे गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 28 2020 12:03AM | Updated Date: Mar 28 2020 12:03AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

फर्रूखाबाद। उत्तर प्रदेश में फर्रूखाबाद के मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में लॉकडाउन के दौरान पिता की तेहरवीं संस्कार पर एकत्र हुये 50 अज्ञात एवं चार पुत्रों के विरूद्ध पुलिस ने  मुकदमा दर्ज कर चारों पुत्रों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि क्षेत्र के मौजा पिपरगांव के मजरा मदनापुर में मृतक रामसनेही यादव का तेहरवीं संस्कार का भोज कल बुधवार को उनके आवास पर उनके पुत्र अरमेन्द्र सिंह, सतेन्द्र सिंह, देवेन्द्र सिंह व उपेन्द्र सिंह ने आयोजित किया था।
 
पुलिस को  इस तेहरवीं संस्कार की खबर मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देख इस आयोजन में शामिल होने वाले अज्ञात पचास लोग मौके से धीरे-धीरे खिसक गए। इसके बाद पुलिस मृतक रामसनेही के चारों पुत्रों को गिरफ्तार कर लिया। संस्कार पर एकत्र हुये 50 लोग एवं चारों पुत्रों के विरूद्ध धारा 188 तथा 270 आईपीसी की धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच पुलिस सबइंस्पेक्टर रामशरण सिंह को सौंप है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »