17 Apr 2024, 00:14:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा का निधन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 27 2020 10:12PM | Updated Date: Mar 27 2020 10:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता और राज्यसभा सांसद बेनी प्रसाद वर्मा का निधन हो गया है। 79 साल के बेनी प्रसाद वर्मा ने उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अंतिम सांस ली। समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के करीबी नेताओं में गिने जाने वाले पार्टी के संस्थापक सदस्य बेनी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। बता दें कि 11 फरवरी 1941 को जन्मे बेनी प्रसाद वर्मा के निधन की खबर से समाजवादी पार्टी के साथ ही सियासी हलके में शोक की लहर दौड़ गई है।
 
बेनी प्रसाद वर्मा कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) सरकार के दूसरे कार्यकाल के दौरान केंद्रीय मंत्री भी रहे। उनके पास इस्पात मंत्रालय था। कुर्मी बिरादरी से आने वाले राज्यसभा सांसद बेनी पहली बार साल 1996 में संचार राज्यमंत्री बने थे। बेनी प्रसाद वर्मा साल 1996 से 1998 तक एचडी देवगौड़ा की सरकार में संचार राज्यमंत्री रहे। साल 1998 में देवगौड़ा सरकार की विदाई के बाद वे प्रदेश की सियासत में लौटे और लोक निर्माण विभाग और संसदीय कार्य मंत्री का दायित्व संभाला।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »