26 Apr 2024, 04:15:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कोरोना वायरस के चलते कर्नाटक में तीसरी मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 27 2020 9:44PM | Updated Date: Mar 27 2020 9:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बेंगलुरु। कर्नाटक के तुमकुर में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमित 65 वर्षीय एक व्यक्ति की मृत्यु हो गयी। राज्य में इस बीमारी से यह तीसरी मौत है। जिले के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस व्यक्ति ने विदेश यात्रा नहीं की थी, वह इस माह के प्रारंभ में ट्रेन से दिल्ली गया था और वहां से लौटकर आया। राज्य के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री बी श्रीमालु ने इसकी पुष्टि की है कि इस व्यक्ति की मौत कोरोना वायरस संक्रमण से हुई। उन्होंने लोगों से लॉकडाउन का पालन करने और घरों में रहने की अपील की। राज्य में इससे पहले 70 साल की महिला एवं 76 साल के एक पुरूष की कोरोना वायरस के चलते मौत हो गयी थी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »