26 Apr 2024, 01:53:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

बैंक कर्मचारियों को कार्यालय पहुंचने में हो रही है दिक्कत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 27 2020 6:44PM | Updated Date: Mar 27 2020 6:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

औरंगाबाद। महाराष्ट्र राज्य बैंक कर्मचारी महासंघ (एमयसबीईएफ ) ने शुक्रवार को कहा कि कोरोना वायरस ‘कोविड-19’ का मुकाबला करने के लिए लंबे समय तक घरों से बाहर नहीं निकलने के आदेश और पुलिस अधिकारियों की सख्ती के कारण बैंक कर्मियों को बैंक शाखाओं तक पहुंचने में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।    
 
महासंघ के अधिकारियों के  अनुसार  सरकार और बैंक के अधिकारियों को इस समस्या का समाधान निकलना होगा अन्यथा ऐसे समय में बैंक कर्मचारियों का सहयोग लेना बहुत मुश्किल हो जाएगा। मुंबई और मेट्रो क्षेत्रों में आवागमन एक बड़ी समस्या है। वेतन और पेंशन भुगतान आगामी सप्ताह से शुरू होगा जिससे बैंक शाखाओं को काउंटर पर भीड़ का सामना करना पड़ेगा।       
 
जन-धन खातों के माध्यम से छूट के वितरण की कल घोषणा से बैंक में  भारी भीड़ होने की संभावना है, जिससे ग्राहकों और कर्मचारियों के बीच आवश्यक दूरी बनाए रखना  मुश्किल लग रहा है इससे ग्राहकों के साथ-साथ कर्मचारियों को भी काफी जोखिम उठाना पड़ सकता है सरकार को विकल्प के सबंध में विचार करना चाहिए।        
 
महासंघ ने मांग की है कि बैंक कर्मचारियों को यातायात साधन बैंक शाखाओं तक पहुँचने के लिए उपलब्ध कराया जाये इसके साथ ही कोरोना का जोखिम कम करने के लिए सेनिटाइजर और मास्क  उपलब्ध कराया जाये बैंक कर्मचारियों ने 35 करोड़ जन-धन खाते खोले हैं और सभी को आधार से जोड़ा है  सरकार कई महत्वपूर्ण  योजनाओं को बैंक से जोड़ा है जिससे बैंक कर्मचारियों पर काम का दबाव अधिक होता है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »