23 Apr 2024, 17:19:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मजदूरों, श्रमिकों की सहायता करें राज्य: गृह मंत्रालय

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 27 2020 6:26PM | Updated Date: Mar 27 2020 6:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने राज्य सरकारों और केन्द्र शासित प्रदेशों से जानलेवा वायरस कोरोना वायरस ‘कोविड-19’ के कारण देश भर में लागू पूर्णबंदी के दौरान दूसरे राज्यों के खेतिहर मजदूरों, कामगारों, श्रमिकों और अन्य प्रवासियों की हर संभव मदद करने के लिए कहा है। केन्द्रीय गृह  सचिव अजय कुमार भल्ला ने सभी राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों को पत्र लिखकर कहा है कि वे पूर्णबंदी के दौरान दूसरे राज्यों के  इन लोगों को खाने और रहने की जगह मुहैया कराने के उपाय करें।
 
पत्र के जरिये भेजे गये परामर्श में  राज्यों से यह भी कहा गया है  कि वे दूसरे राज्यों के छात्रों और कामकाजी महिलाओं को उनके मौजूदा आवासों में ही रखे जाने के संबंध में भी कदम उठायें। गृह सचिव का यह परामर्श ऐसे समय में आया है जब राजधानी दिल्ली सहित विभिन्न राज्यों से प्रवासी मजदूर पैदल ही अपने गृह राज्यों के लिए सड़कों पर उतर रहे हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »