18 Apr 2024, 21:07:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

आवश्यक आपूर्ति के लिये प्रतिबद्ध सरकार : सरकार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 27 2020 3:54PM | Updated Date: Mar 27 2020 4:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आवश्यक वस्तुओं और सेवाओं के आपूर्तिकर्ताओं को पूर्ण सहयोग का आश्वासन देते हुए कहा है कि लोगों तक आपूर्ति श्रृंखला बनायें रखने के लिये सरकार प्रतिबद्ध है। गोयल ने गुरूवार देर शाम ई- कॉमर्स कंपनियों और कोरियर कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ विचार विमर्श के दौरान यह आश्वासन दिया।
 
उन्होंने विडियो कांफ्रेसिंग के जरिये हुई इस बैठक में कहा कि लोगों तक सुरक्षित, सुचारू और सरल तरीके से आवश्यक वस्तुओं और सेवाओं की आपूर्ति सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है। यह बैठक कोरोना वायरस से उत्पन्न स्थिति से निपटने के तौर तरीकों पर चर्चा के लिये बुलाई गयी थी। बैठक में स्रैपडील, शॉपक्लूज, फ्लिपकार्ट, ग्रोफर्स, नेटमेडस्, फार्मॉईजी ,1एमजी टेक , अमेजन इंडिया, बिग बास्केट, जोमाटो, मेट्रो कैश एंड कैरी,  वालमार्ट, एक्सप्रेस, इंडस्ट्री कौंसिल, डेल्हीवरी, सेफएक्सप्रेस, पेटीएम और स्वीगी के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »