28 Mar 2024, 17:58:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मोदी ने राजयोगिनी दादी जानकी जी के निधन पर शोक व्यक्त किया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 27 2020 3:09PM | Updated Date: Mar 27 2020 3:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ब्रह्माकुमारी संस्थान की प्रमुख राजयोगिनी दादी जानकी जी के  निधन पर दुख व्यक्त  किया है। प्रधानमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा है,‘‘ ब्रह्माकुमारी संस्थान की प्रमुख राजयोगिनी दादी जानकी जी ने समर्पण के साथ समाज की सेवा की। उन्होंने अन्य लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में काम किया। महिलाओं के सशक्तिकरण के  लिए उनके प्रयास सराहनीय हैं। दुख की इस घडी में उनके अनगिनत अनुयायियों के साथ मेरी संवेदना है। ओम शांति। राजस्थान के  सिरोही जिले के माउंट आबू में स्थित आध्यात्मिक संगठन ब्रह्माकुमारी संस्थान की  प्रमुख दादी जानकी का गुरूवार रात निधन हो गया था।  वह 104 वर्ष की थी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »