29 Mar 2024, 13:44:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

किसानों से ऋण वसूली एक साल तक स्थगित हो : योगेंद यादव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 27 2020 1:09PM | Updated Date: Mar 27 2020 1:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। स्वराज इंडिया और जय किसान आंदोलन के नेता योगेंद्र यादव ने केंद्र एवं राज्य सरकारों से किसानों से ऋण की वसूली एक साल के लिए स्थगित करने की मांग की है। यादव ने गुरुवार को जारी बयान में कहा कि किसानों से ऋण की वसूली एक साल के लिए तुरंत स्थगित कर दिया जाना चाहिए। रबी फैसले पक कर तैयार हो रही है जबकि लॉकडाउन के कारण मजदूरों का आना जाना बाधित है। 

 
बेमौसम बरसात के कारण रबी फसलो को पहले ही भारी नुकसान हुआ है। पशुपालन करने वाले और पोल्ट्री किसान भी लैकडाउन से परेशान है। उन्होंने कहा कि कृषि उत्पादों की बिक्री और परिवहन के लिए किसानों को विशेष पहचान पत्र जारी किया जाना चाहिए। मेडिकल सुरक्षा व्यवस्था के साथ थोक कृषि बाजारों को खोला जाना चाहिए। उन्होंने जल्दी खराब होने वाले कृषि उत्पादों की मोबाइल खरीद ही व्यवस्था करने की मांग की है। इसके साथ ही ईनाम खरीद प्रणाली को भी कारगर तरीके से काम करने पर जोर दिया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »