25 Apr 2024, 00:58:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

BJP विधायक बोले - जो भी घर से निकले पुलिस मार दे गोली, मैं देख लूंगा...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 27 2020 12:02AM | Updated Date: Mar 27 2020 12:02AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गाजियाबाद।  उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के लोनी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इसमें वह कहते सुने जा सकते हैं कि जो लोग भी लॉकडाउन के दौरान अपने घरों से निकल रहे हैं उन्हें पुलिस पैर में गोली मार दे। जो पुलिस वाले ऐसा करेंगे उन्हें वह (विधायक) 5100 रु नकद पुरस्कार देंगे। यह देशभक्ति का काम होगा और कोई दिक्कत नहीं है, जो होगा हम देख लेंगे।
 
नंद किशोर गुर्जर इस वीडियो में कहते सुने जा सकते हैं कि लोनी में बिना पुलिस को सूचित किए और बिना अनुमित लिए कोई बाहर निकले तो पुलिस ऐसे देशद्रोहियों की टांग तोड़ दे और उनकी टांग में गोली मार दे। क्योंकि आज सब्जी मंडी, अशोक विहार, लक्ष्मी गार्डन, मुस्तफाबाद आदि इलाकों में बहुत भीड़ बिना वजह इकट्ठा हो गई थी। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री जी की सलाह मानें और घर में ही रहें।
 
इस संकट के समय में जो लोग घर से बाहर निकल रहे हैं वो किसी आतंकवादी से कम नहीं हैं। ऐसे देशद्रोहियों की टांग में गोली मारने का काम करें, ऐसे लोग मानने वाले नहीं हैं। ऐसा बहादुरी का काम करने वाले सिपाहियों को प्रमोशन दिया जाए। विधायक नंदकिशोर ने आगे कहा कि आप लोग मंदिरों और मस्जिदों में भीड़ मत लगाइए। जो लोग ऐसा करते हैं मौलवी और पुजारी इसकी जानकारी पुलिस को दें।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »