20 Apr 2024, 10:19:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

पाकिस्तान ने उरी में किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 26 2020 7:55PM | Updated Date: Mar 26 2020 7:56PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

श्रीनगर। पाकिस्तान सेना ने गुरुवार को कश्मीर में बारामुला जिले के सीमावर्ती इलाके उरी में बिना किसी उकसावे के गोलीबारी करके संघर्ष विराम का उल्लघंन किया। आधिकारिक सूत्रों ने 'यूनीवार्ता' को बताया कि पाकिस्तान सेना ने उरी सेक्टर के हाजीपीर इलाके में बिना किसी उकसावे के अग्रिम चौकियों और रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर गोलीबारी की और संघर्ष विराम का उल्लघंन किया। उन्होंने बताया कि भारतीय सेना ने भी पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी का मुहतोड़ जवाब दिया।
 
पाकिस्तानी सेना को हुए नुकसान का हालांकि फिलहाल पता नहीं लगाया जा सका है। सूत्रों ने कहा कि पाकिस्तानी सेना वर्ष 2003 से ही आतंकवादियों को भारत की सीमा में घुसाने के लिए गोलीबारी करती रही है। सूत्रों ने कहा, पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से बड़ी संख्या में आतंकवादी भारत की सीमा में घुसने का प्रयास कर रहे हैं। भारतीय सेना सीमा रेखा पर एकदम चौकस है और आतंकवादियों की किसी भी हरकत को विफल करने के लिए मुस्तैद है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »