24 Apr 2024, 18:43:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मध्यप्रदेश में आज छह कोरोना संक्रमित मिले, संख्या बढ़कर 21 हुई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 26 2020 7:45PM | Updated Date: Mar 26 2020 7:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश में आज छह नए मामले मिलने के साथ ही प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 21 हो गयी, जिसमें एक की मौत हो चुकी है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार सुबह इंदौर में कोरोना के पांच संदिग्धों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली तथा दोपहर बाद शिवपुरी में एक मरीज कोरोना से संक्रमित पाया गया, जिसके बाद यहां कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर दो हो गयी। इससे पूर्व इंदौर में कल पांच कोरोना पॉजिटिव मिले, जिसमें उज्जैन निवासी एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गयी है। भोपाल में दो, जबलपुर में छह और ग्वालियर में एक मरीज अब तक मिल चुके हैं।
 
प्रदेश के सभी 52 जिलों में मंगलवार की रात से लॉकडाउन कर दिया गया है, जो 14 अप्रैल तक जारी रहेगा। इसका अब सख्ती से पालन भी कराया जा रहा है। सभी जिलों में कर्फ्यू जैसी स्थिति है, हालाकि आवश्यक सेवाओं और वस्तुओं की सप्लाई सुनिश्चित की जा रही है। नागरिकों से अनुरोध किया जा रहा है कि वे अनावश्यक रूप से घर से बाहर नहीं निकले। कल की तुलना में आज कम लोगों के बाहर निकलने की सूचना है।
 
इसके अलावा राज्य में व्यवसाइयों, खासतौर से दवा विक्रेताओं और आवश्यक वस्तुओं के विक्रेताओं से अनुरोध किया गया है कि वस्तुओं का संग्रहण कालाबाजारी के उद्देश्य से नहीं करें और प्रशासन के दिशा निर्देशों के अनुरूप नागरिकों को सामान मुहैया कराएं। प्रदेश के लगभग सभी जिलों में खाद्य सामग्री एवं दवाओं की कालाबाजारी रोकने के मद्देनजर कार्रवाई कर एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »