20 Apr 2024, 03:46:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

सोनिया गांधी ने सरकार के 21 दिन के लॉकडाउन के निर्णय का स्वागत किया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 26 2020 1:10PM | Updated Date: Mar 26 2020 1:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कांग्रेस  अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कोरोना का फैलाव रोकने के लिए सरकार के 21 दिन के लॉकडाउन के निर्णय का स्वागत करते हुए कहा है कि इस महामारी के विरुद्ध सरकार जो भी कदम उठाएगी पार्टी उसका समर्थन करेगी। श्रीमती गांधी ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिख कर कहा है कि कांग्रेस कोरोना के खिलाफ लड़ाई में सरकार तथा देश की जनता के साथ खड़ी है। इस महामारी से निपटने के लिए सरकार जो भी कदम उठाएगी पार्टी उसका समर्थन करेगी।
 
मोदी के पूरे देश मे 21 दिन के लॉकडाउन लागू करने को सही कदम बताते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि इस विषाणु ने पूरी दुनिया को संकट में डाल दिया है और खासकर समाज के कमजोर वर्ग के लोगो के लिए यह चुनौती बन गया है। उन्होंने कहा कि पूरा देश इस बीमारी को हराने के लिए एकजुट है और कांग्रेस पार्टी इसको परास्त करने के सरकार के हर फैसले के साथ खड़ी है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »