18 Apr 2024, 15:40:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मोदी का बड़ा बयान - 21 दिन में जीतनी है कोरोना से लड़ाई, नहीं तो इतना...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 26 2020 12:16AM | Updated Date: Mar 26 2020 12:17AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कहा कि देश कोरोना के खिलाफ एक बड़ी लड़ाई लड़ रहा है और इसे 21 दिन में हर हाल में जीतना है नहीं तो इससे इतना नुकसान होगा जिसका अंदाजा नहीं लगाया जा सकता। मोदी ने आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के लोगों के साथ यहां वीडियो कांफ्रेन्स के जरिये संवाद करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि देश कोरोना के खिलाफ युद्ध लड़ रहा है उसमें 21 लगने वाले हैं और हमारा प्रयास है कि इसे 21 दिन में जीत लिया जाये।
 
उन्होंने कहा , जो तकलीफें आज हम उठा रहे हैं, जो मुश्किल आज हो रही हैं, उसकी उम्र फिलहाल 21 दिन ही है। लेकिन अगर कोरोना का संकट समाप्त नहीं हुआ, इसका फैलना नहीं रुका तो कितना ज्यादा नुकसान हो सकता है, इसका अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि कोरोना जैसी महामारी से निपटने का अभी एकमात्र उपाय यही है कि हम सामाजिक दूरी पर ध्यान दें , घरों में रहें और आपस में दूरी बनाए रखें। उन्होंने कहा कि कोरोना से जुड़ी सही और सटीक जानकारी के लिए सरकार ने व्हाट्सएप के साथ मिलकर एक हेल्पडेस्क भी बनाई है जिस पर सभी जानकारी उपलब्ध है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »