24 Apr 2024, 09:16:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

यूपी में मक्का से लौटी महिला का बेटा भी कोरोना संक्रमित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 25 2020 6:50PM | Updated Date: Mar 25 2020 6:51PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पीलीभीत। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में सऊदी अरब मक्का  से घर वापस लौटी महिला का पुत्र भी कोरोना वायरस की चपेट में आ गया है और उसकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने जांच रिपोर्ट आने  के बाद बुधवार को इसकी पुष्टि की हैं। दोनों ही कोरोना पॉजिटिव केस अमरिया  क्षेत्र के हर्रायपुर गांव के है। कुछ दिनों पूर्व अमरिया तहसील के गांवों  से 37 लोगों का जत्था मक्का मदीना से लौटा था। उसी में एक महिला की तबियत  बिगड़ गई थी। जिसके भेजे गए सेंपल की जांच रिपोर्ट के बाद उसे कोरोना पॉजिटिव घोषित किया  गया था। 
 
इसकी पुष्टि होने के बाद महिला को जिला चिकित्सालय के  आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया गया था। इसके बाद सक्रिय हुए स्वास्थ्य  विभाग ने महिला के पिता, बेटा, बहू एवं किराएदार के सैम्पल भी टीम भेजकर  लिया गया था और जांच के लिए केजीएमसी लखनऊ भेजा गया था। मंगलवार को देर  रात्रि सभी के सैंपल की जांच रिपोर्ट जारी की गई जिसमें एक केस पॉजिटिव  पाया गया शेष तीन निगेटिव मिले। कोरोना संक्रमित महिला का बेटे का पिछले दो दिनों से जिला  अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड मे इलाज चल रहा है। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. रतनपाल सिंह सुमन ने बताया कि संक्रमित महिला और उसके बेटे की  हालत गंभीर नहीं है। उन्होंने बताया बेहतर इलाज से दोनों मरीजों की रिपोर्ट  निगेटिव कराने में सफल हो सकेंगे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »