24 Apr 2024, 13:09:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

ट्रंप की गुजरात यात्रा की तैयारियों पर 100 करोड़ नहीं आठ करोड़ हुए थे खर्च- विजय

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 29 2020 12:10AM | Updated Date: Feb 29 2020 12:51AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गांधीनगर। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कुछ घंटों की गुजरात यात्रा की तैयारियों पर 100 करोड़ रूपये खर्च होने के आरोपों को नकारते हुए मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने आज दावा किया कि इस पर मात्र लगभग आठ करोड़ रूपये ही खर्च हुए थे। रूपाणी ने आज विधानसभा में कहा कि श्री ट्रंप की यात्रा पर 100 करोड़ खर्च होने के बारे में विपक्षी दल कांग्रेस का आरोप पूरी तरह बेबुनियाद है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने इस पर मात्र चार करोड़ और अहमदाबाद महानगरपालिका ने भी लगभग इतनी ही राशि खर्च की है। सड़क आदि बनाने का काम बजटीय प्रावधान के अनुरूप हुआ है। ज्ञातव्य है कि किसी अमेरिकी राष्ट्रपति की पहली गुजरात यात्रा के तहत गत 24 फरवरी को ट्रंप कुछ घंटों के लिए यहां आये थे।

वह हवाई अड्डे से साबरमती आश्रम गये थे और फिर वहां से मोटेरा के सरदार पटेल स्टेडियम में नमस्ते ट्रंप में शिरकत करने के बाद आगरा होते हुए नई दिल्ली चले गये थे। ट्रंप ने करीब 36 घंटे की भारत यात्रा का आगाज अहमदाबाद से ही किया था। उनके साथ पत्नी मेलेनिया ट्रंप, बेटी इवांका और दामाद जेर्ड कुशनर तथा एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी था। यहां उनका 22 किमी लंबा रोड शो और एक लाख से अधिक लोगों की उपस्थिति में हुआ नमस्ते ट्रंप कार्यक्रम खास भव्य था। इसके लिए कई तरह की तैयारियां कई दिनों पहले से ही की गयी थी। कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि इन तैयारियों पर ही 100 करोड़ की राशि खर्च कर दी गयी है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »