19 Apr 2024, 12:29:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी, उसे आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता: नड्डा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 28 2020 12:34AM | Updated Date: Feb 28 2020 12:34AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सोलन। भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश  नड्डा ने कहा है कि भाजपा 17 करोड़ पंजीकृत कार्यकर्ताओंसभी के घर  तक पहुंचने की ताकत पार्टी रखती है।  के साथ दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है  भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार हिमाचल प्रदेश आये नड्डा ने आज यहां ठोड़ो मैदान पर  उनके स्वागत में आयोजित किये गये अभिनंदन समारोह में उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि  केंद्रीय गृह मंत्री और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष अमित शाह की इच्छा है कि पार्टी को अभी उत्कर्ष  देखना बाकी है।
 
यानी जहां पार्टी अभी है वहां से बहुत आगे जाना है, जिसके  लिए सभी को काम करना होगा। उन्होंने कहा कि कश्मीर से अनुच्छेद  370 को हटाने का बड़ा फैसला नरेंद्र मोदी सरकार ने किया है जिसे लेकर हम  कभी एक देश एक विधान तथा एक देश में नहीं चलेगें दो निशान और दो विधान का नारा लगाते थे और  सोचते थे कि कभी यह होगा भी या नहीं लेकिन आज नतीजा आपके सामने है। देश में  एक ही संविधान चल रहा है। भ्रष्टाचार निरोधक कानून  लागू कर जम्मू कश्मीर को  भ्रष्टाचार मुक्त करने का काम सरकार ने किया है।
 
उन्होंने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुये कहा कि वे देश में भ्रम फैलाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश पांच खरब की अर्थव्यवस्था की ओर अग्रसर  है लेकिन कांग्रेस यह सब भूल कर दिल्ली के दंगों को  याद कर रही है। दिल्ली सरकार पर हमला बोलते हैं उन्होंने कहा कि  दिल्ली में जिस तरह से वायु और जल प्रदूषण के साथ राजनीतिक प्रदूषण भी  है। दिल्ली सरकार ने केंद्र सरकार की आयुष्मान योजना लागू न करके छोटे और  गरीब लोगों का अधिकार मारा है।
 
नड्डा ने कहा कि अमरीका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने हाल की भारत यात्रा के दौरान अपने 28 मिनट के भाषण में 20 मिनट तक भारत की तारीफ  की। उन्होंने पूर्व केंद्रीय मंत्री शांता कुमार और पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की तारीफ करते हुए कहा कि जब  भी भाजपा की सरकार बनी सभी ने अपने काम की छाप छोड़ी लेकिन कांग्रेस के  मुख्यमंत्री को लोग किन किन अलंकारों से पुकारते हैं वह सभी को पता है।
 
उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश और देश में डबल इंजन की सरकार चल रही है  इसलिए विकास भी दुगुनी गति से हो रहा है। एम्स और नाहन आईआईएम, चार मेडिकल  कॉलेज और 69 राष्ट्रीय राजमार्ग का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि कभी प्रदेश के  लोगों ने इसकी कल्पना तक नहीं की होगी लेकिन भाजपा सरकार ने कर दिखाया है। नड्डा ने कहा कि  उन्होंने कभी कल्पना तक नहीं की थी कि उनके जैसे एक पहाड़ी व्यक्ति को इतने बड़े पद पर काम करने का  मौका मिलेगा।
 
लेकिन आप लोगों के आशीर्वाद से पार्टी ने जो दायित्व दिया  है। उसे पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे। देश में अनेक राजनीतिक दल हैं लेकिन सभी में वंशवाद, परिवारवाद और व्यक्तिवाद है लेकिन भाजपा में विचारवाद है जहां एक कार्यकर्ता देश के प्रधानमंत्री पद पहुंचा है। मेरे परिवार से  कोई व्यक्ति राजनीति में नहीं है। कभी सोचा न था कि पार्टी का राष्ट्रीय  अध्यक्ष बन जाऊंगा लेकिन भाजपा एक ऐसी पार्टी है जिसमें कार्यकर्ता कहीं  भी किसी भी पद पर पहुंच सकता है।
 
इसलिए भाजपा में जो लोग हैं वे सौभाग्यशाली हैं। इससे पहले हिमाचल प्रदेश आगमन पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और पार्टी प्रदेशाध्यक्ष राजीव बिंदल ने राज्य की सीमा में प्रवेश करने पर उनका जोरदार स्वागत किया और काफिले के रूप में उनकी रैली स्थल तक अगवानी की। इस मौके पर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे और उनका उत्साह देखते ही बनता था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »