18 Apr 2024, 09:05:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

दिल्ली हिंसा की जांच क्राइम ब्रांच करेगी, अब तक मृतकों की संख्या 37 हुई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 28 2020 12:08AM | Updated Date: Feb 28 2020 12:28AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। उत्तर पूर्वी दिल्ली में तीन दिनों तक हुई हिंसा के बाद फिलहाल हालात नियंत्रण में है और जांच के लिए क्राइम ब्रांच के अंतर्गत एक विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया गया है। दिल्ली पुलिस के जनसंपर्क अधिकारी मनदीप सिंह रंधावा ने बताया कि हिंसाग्रस्त इलाकों में समुचित सुरक्षा बलों को तैनात करने के बाद हालात नियंत्रण में है। आज किसी प्रकार की कोई हिंसात्मक घटना नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि 48 प्राथमिकी अब तक दर्ज की जा चुकी है और तथ्यों की जांच करने के बाद और मामले दर्ज किये जाएंगे। एक हजार से अधिक सीसीटीवी फुटेज मिले हैं जिसकी जांच की जा रही है।

अब तक 106 लोगों की गिरफ्तारी की गयी है। उन्होंने कहा कि इलाके में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए दिनरात चौकसी बरती जा रही है। अस्पतालों के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अब तक 37 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि कईं लोगों की हालत बेहद नाजुक है। इससे मृतकों की संख्या बढने की आशंका है। उदिल्ली पुलिस के विशेष आयुक्त एस एन श्रीवास्तव ने हिंसा से प्रभावित चांदबाग और खजूरी खास इलाके का दौरा किया और स्थानीय लोगों से हालचाल जाना। इस दौरान स्थानीय लोगों ने उनके समक्ष सुरक्षा, शांति से संबंधित कई मांगें रखी। 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »