18 Apr 2024, 22:46:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

दिल्ली हिंसा पर मंत्री का बेतुका बयान - दंगे तो होते रहते हैं, ये जिंदगी का...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 27 2020 4:34PM | Updated Date: Feb 27 2020 4:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। दिल्ली में हुई हिंसा के बीच जहां बीजेपी अपने नेताओं के बयानबाजी को लेकर चारो ओर से घिरी हुई है। वहीं हरियाणा सरकार में मंत्री के मंत्री रणजीत चौटाला का एक बेतुका बयान सामने आया है। उन्‍होंने कहा है कि दंगे तो होते रहे हैं, पहले भी होते रहे हैं। जब इंदिरा गांधी की हत्या हुई थी, तब भी पूरी दिल्ली जलती रही, ये तो जिंदगी का हिस्सा है।
 
बता दें कि रणजीत सिंह हरियाणा सरकार में बिजली मंत्री हैं। वे निर्दलीय चुनाव लड़कर विधानसभा पहुंचे थे। उन्होंने ही सबसे पहले भाजपा को समर्थन देने का ऐलान किया था। वे हरियाणा के पूर्व सीएम चौधरी देवीलाल के पुत्र हैं और ओमप्रकाश चौटाला के छोटे भाई हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »