16 Apr 2024, 15:26:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

दिल्ली हिंसा पर बोले योगी- गलतफहमी में न रहें, कयामत का दिन कभी...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 27 2020 3:49PM | Updated Date: Feb 27 2020 3:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने बुधवार को नागरिकता संशोधन कानून को लेकर यूपी में हो रहे प्रदर्शनों और दिल्ली में हिंसा पर सवाल खड़े किए हैं। योगी आदित्यनाथ ने संशोधित नागरिकता कानून को लेकर हो रहे विरोध-प्रदर्शन को गैरजरूरी बताया है। उन्होंने बुधवार को विधानसभा में कहा कि अगर लोगों को इस बात की गलतफहमी है कि वे आगजनी कर सकते हैं,  क्योंकि कयामत का दिन कभी नहीं आएगा।
 
सार्वजनिक संपत्तियों का नुकसान पहुंचा सकते हैं, तो हम इस गलतफहमी को दूर करना जानते हैं। हमें पता है कि ऐसे लोगों की गलतफहमी कैसे दूर की जा सकती है। उन्होंने कहा कि लोग बेवजह सीएए का विरोध कर रहे हैं। सीएए का विरोध कर विपक्ष समाज का नुकसान कर रहा है।  बता दें, दिसंबर 2019 में यूपी के कई जिलों में सीएए के विरोध में हिंसक प्रदर्शन हुआ था। जिसमें करीब 21 लोगों की मौत हो गई। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »