28 Mar 2024, 15:12:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

गृह मंत्री इस्तीफा दें : दल खालसा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 26 2020 12:47AM | Updated Date: Feb 26 2020 12:48AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जालंधर। दल खालसा ने उत्तर पूर्वी दिल्ली में हुई हिंसा को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग की।   दल खालसा के प्रवक्ता कंवरपाल सिंह ने यहां जारी बयान में आरोप लगाया कि दो महीने से नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) का विरोध शांतिपूर्वक चल रहा था, लेकिन सीएए समर्थक गैर सरकारी तत्वों ने दिल्ली पुलिस की मिलीभगत से उत्तर पूर्वी हिस्से को हिंसा में झोंक दिया है।
 
उन्होंने एक समुदाय के खिलाफ हिंसा व पुलिस की भूमिका की आलोचना करते हुए सरकार की आलोचना की कि एक राजनीतिक आंदोलन को कानून एवं व्यवस्था की समस्या में बदल दिया गया है। सिंह ने आरोप लगाया कि दिल्ली जल रही है और सीएए समर्थक पुलिस व प्रशासन की नाक के नीचे हिंसा में संलिप्त हैं। उन्होंने कहा कि यह घटनाएं नवंबर 1984 की याद दिलाती हैं जब सिक्खों को निशाना बनाया गया था। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं के ‘गोली मारो‘ जैसे भड़काऊ बयान दिल्ली के हालात के लिए जिम्मेदार हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »