29 Mar 2024, 12:19:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

भाजपा अव्यवस्था पैदाकर वर्चस्व स्थापित करना चाहती है कारपोरेट समाज-अखिलेश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 26 2020 12:16AM | Updated Date: Feb 26 2020 12:22AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। समाजवादी पार्टी(सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आरोप लगाया है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) समाज में अव्यवस्था पैदा कर कारपोरेट समाज का वर्चस्व स्थापित करना चाहती है। यादव ने मंगलवार को यहां जारी बयान में कहा कि भाजपा का इरादा समाज में अव्यवस्था पैदा कर कारपोरेट समाज का वर्चस्व स्थापित करना है। उसकी नीतियां गरीब, किसान और नौजवान विरोधी हैं। समाज में सबको उनकी संख्या के मुताबिक हक और सम्मान मिले इसके लिए समाजवादी पार्टी अरसे से जातीय जनगणना की मांग करती रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा कांग्रेस की तरह इसे मानने को तैयार नहीं है, क्योंकि उसका जातीय विभाजन का खेल खत्म हो जाएगा। एक बार जातीय जनगणना हो जाने पर समानुपातिक ढंग से सबकी हिस्सेदारी तय हो जाएगी। विकास और सामाजिक न्याय के लिए यह आवश्यक है। यादव ने कहा कि भाजपा के इशारे पर शिक्षा-स्वास्थ्य में भी जातिवादी व्यवस्था लागू है।
 
अपराध नियंत्रण में भी जातिवादी दृष्टिकोण अपनाया जा रहा है। इस सबके चलते समाज में नफरत का जहर घुलता जा रहा है और आपसी सद्भाव तथा सौहार्द को क्षति पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि भ्रामक प्रचार कर लोगों को गुमराह करने का भाजपा-आरएसएस का एजेण्डा बहुत पुराना है। इसी की रणनीति बनाकर वह अपने सघन अभियान में जुट गई है। इससे देश का बना बनाया तानाबाना टूटेगा और समाज में विघटन की स्थिति पैदा होगी। लोकतंत्र के लिए यह खतरे का संकेत है। समाजवादी पार्टी प्रारम्भ से ही लोकतंत्र और समाजवाद के लिए प्रतिबद्ध रही है। वह समाज को जोड़ने और परस्पर प्रेम एवं विश्वास की स्थापना के लिए काम करती रही है। भाजपा जाति की आड़ में अराजकता को बढ़ावा देने का काम कर रही है। इससे समाज में हिंसा और वैमनस्य का विस्तार हुआ है। इसके लिए  भाजपा जिम्मेदार है। भाजपा को वर्ष 2022 में इसकी जवाबदेही जनता को देनी ही होगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »