29 Mar 2024, 11:29:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

भारत-अमेरिका के बीच हुई 3 अरब डॉलर की डिफेंस डील, रिश्‍ते होंगे और मजबूत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 25 2020 3:36PM | Updated Date: Feb 25 2020 3:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस वक्त अपने दो दिवसीय भारत दौरे पर हैं। ट्रंप का ये दौरा कई मायनों में अहम है। माना जा रहा है कि इस दौरे से दोनों देशों के रिश्ते और मजबूत होंगे। साथ ही आज दौरे के दूसरे दिन भारत और अमेरिका कई अहम समझौतों पर बातचीत की। इसी सिलसिले में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हैदराबाद हाउस पहुंचने के द्विपक्षीय वार्ता की। उसके बाद दोनों ने साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस की। बता दें कि इस दौरान दोनों देशों के बीच कई बड़े डील पर मुहर लगी।
 
भारत और अमेरिका के बीच 3 अरब डॉलर के रक्षा सौदे पर दस्तखत हो चुका है। इन सौदे में अमेरिका से 24 MH60 रोमियो हेलिकॉप्टर की 2.6 अरब अमेरिकी डॉलर में खरीद शामिल है। एक अन्य डील छह AH 64Eअपाचे हेलिकॉप्टर को लेकर है जिसकी कीमत 80 करोड़ डॉलर होगी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडल के बीच हैदराबाद हाउस में हुई बातचीत में इस डील पर सहमति बनी।
 
ट्रंप ने अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में आयोजित 'नमस्ते ट्रंप' कार्यक्रम में सोमवार को ही इस डील का ऐलान कर दिया था। उन्होंने बताया था कि तीन अरब डॉलर कीमत के अत्याधुनिक सैन्य हेलिकॉप्टर और अन्य उपकरणों के लिए मंगलवार को समझौते किए जाएंगे। ट्रंप ने कहा था, 'हम अब तक के कुछ श्रेष्ठ उपकरण बनाते हैं: विमान, मिसाइलें, रॉकेट, पोत। हम अब भारत के साथ सौदा कर रहे हैं। इसमें उन्नत वायु रक्षा प्रणाली और सशस्त्र तथा बिना शस्त्र वाले एरियल वीइकल शामिल हैं।'
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »